झाझा: खैरन गांव में दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट, की जहर पिलाने की कोशिश
Jhajha, Jamui | Sep 19, 2024 खैरन गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों के द्वारा मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान अंजू देवी के रूप में हुई है। घायल महिला को उसकी मां और पिता के द्वारा रेफरल अस्पताल में इलाज करवाया गया। घायल महिला की मां बबीता देवी ने बताया कि दामाद दहेज के रूप में बाइक मांग रहा है नही देने पर मेरी बेटी के साथ सास , ससुर और दामाद ने मारपीट किया।