झाझा: जमुई एसपी ने झाझा थाने पहुंचकर किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jhajha, Jamui | Sep 20, 2024 जमुई एसपी चंद्रप्रकाश शुक्रवार को झाझा थाना का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होनें थाना परिसर, साफ- सफाई का निरीक्षण किया गया। उसके बाद हाजत, कंप्यूटरकक्ष, थाना में जब्त वाहनों का भी जायजा लिया साथ ही साथ उन्होनें अन्य संसाधन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में लंबित पड़े कांडो, अपराध रजिस्टर आदि की समीक्षा भी किया।