फतेहाबाद: पारोली सिकरवार में चकबंदी को लेकर भारतीय किसान यूनियन और चकबंदी अधिकारियों के बीच बैठक संपन्न
Fatehabad, Agra | May 29, 2026 फतेहाबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पारोली सिकरवार में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं के बरते जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ चकबंदी अधिकारियों के साथ गांव में बैठक की। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।