उत्तर प्रदेश के बलिया दौरे पर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को गंगा कटान से प्रभावित ग्रामीण महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं का कहना था कि उनका गांव लगातार गंगा के कटान की चपेट में है, लेकिन अब तक सुरक्षा के लिए बंधा नहीं बनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंत्री से कहा, "आश्वासन नहीं, लिखकर कमिटमेंट करो।" मौके पर कुछ देर तक तीखी नोकझोंक का माहौल रहा। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने मंत्री को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
.
.
.
.
#Ballia #DayashankarSingh #UttarPradesh #Ganga #RiverErosion
Fatehabad, Agra | Jul 27, 2026