भादरा: होटलों की जांच के दौरान हंगामा, 7 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, कार और बाइक जब्त
भादरा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत होटल व धर्मशालाओं की आकस्मिक जांच की। कार्रवाई के दौरान तीन होटलों में हंगामा होने पर सात लोगों को बीएनएसएस की धारा 170 में गिरफ्तार किया गया तथा एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने होटल संचालकों को पहचान पत्र सत्यापन व ई-विजिटर पोर्टल पर रिकॉर्ड दर्ज करने के निर्देश दिए।