बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की
कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की । उन्होंने स्कूल जतन योजना के अंतर्गत चल रहे धीमें निर्माण कार्यों पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण कार्यों को 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।