कैराना: भारसी निवासी ई-रिक्शा चालक से बातों में उलझाकर युवक ने चुराया मोबाइल, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी राजकुमार ई—रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन—पोषण करता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे राजकुमार ने बताया कि वह भारसी अड्डे पर खड़ा हुआ था। आरोप है कि तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसे बातों में उलझाते हुए मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। कुछ देर के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। बाद में पीड़ित थाने में पहुंचा।