भीलवाड़ा: 60 वर्षों से बसे आशियानों पर यूआईटी के नोटिस से तेलीखेड़ा ग्रामीणों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
जिले के तेलीखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले 50 से 60 वर्षों से आराजी नंबर 855 पर पक्के मकान बनाकर अपने परिवारों के साथ शांतिपूर्वक निवास कर रहे हैं। इन मकानों में नियमानुसार विद्युत कनेक्शन भी जारी हो चुके हैं।