भीलवाड़ा: शहर में अतिक्रमण हटाने के बाद टूटी नालियां बनी मुसीबत, उपभोक्ता कल्याण समिति ने प्रशासन से पुनर्निर्माण की मांग की
भीलवाड़ा। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नालियों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) प्रकाशचंद्र को ज्ञापन सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मानसून में हालात और गंभीर हो सकते हैं।