परसिया: एसडीओपी ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों को मादक पदार्थ के दुष्परिणाम बताए, दूर रहने की सलाह दी
नारकोटिक्स ड्रग्स का नशा कितना खतरनाक होता है इसकी जानकारी गुरुवार को दो बजे परासिया जनपद पंचायत के सभाकक्ष में रोजगार सहायकों को दी गई। परासिया एसडीओपी जितंद्र सिंह जाट ने रोजगार सहायकों को नशे से दूर रहने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने पीएम राहत और राहवीर योजना से भी रोजगार सहायकों को अवगत कराया।