Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

• श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय की आवाज को मिली एक नई पहचान • अनुगूंज पहल के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनुगूंज पहल के अंतर्गत श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के लिए जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी संबंधितों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि "अनुगूंज" श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय की आवाज को एक नई पहचान दिलाने की पहल है। इसके अंतर्गत प्रत्येक श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्ति की आवाज को एक ऐसा मंच प्रदान किया जायेगा, जिसके माध्यम से उसकी समस्या एवं भावनाएं व्यक्त की जा सकें तथा उसकी समस्याओं का निराकरण भी संभव हो सकें। इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संकेतवाणी एप बनाया गया है, जिसमें कोई भी श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्ति संकेत भाषा में वीडियो बनाकर अपनी समस्या बता सकता है, जिसका अनुवाद कर उसकी समस्या को जानने एवं निराकरण का कार्य विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा किया जायेगा। यह एक नई पहल है, जो श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा प्रतिभागियों से चर्चा की गई। उन्होंने तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संचालित विधिक सेवा संस्थाओं के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्न जाने और निराकरण भी किया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मण्डलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम.के. वर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अनिल पारे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, श्रवण एवं वाक बाधित प्रतिभागीगण, स्वास्थ्य विभाग एवं डीआईसी की विशेष टीम, एनआईएमएचआर की टीम, सामाजिक न्याय विभाग की टीम, एनजीओ के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पैनल एवं अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, खण्डपीठ सदस्य, विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स आदि उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

8 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

MORE NEWS

ग्राम छीपानेर में अवैध रूप से भण्डारित 2640 किलोग्राम डीजल जब्त
                  
              जिले के भैरूंदा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल भण्डारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।  भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाहा के निर्देश पर ग्राम छीपानेर में घर पर अवैध रूप से डीजल रखे होने की सूचना मिलने पर जांच की गई।

नायब तहसीलदार सुश्री आरती सोलंकी ने राजस्व निरीक्षक गोपालपुर एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ शिवम गंधवाने पिता रामचन्दर गंधवाने के घर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान घर में 12 टंकियों में डीजल भरा हुआ मिला। प्रत्येक टंकी में लगभग 220 किलोग्राम डीजल के हिसाब से कुल 2640 किलोग्राम डीजल का अवैध भण्डारण पाया गया।

पूछताछ में शिवम गंधवाने ने बताया कि यह डीजल ग्राहकों को विक्रय करने के उद्देश्य से सीहोर स्थित GRIL इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया था। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भण्डारित डीजल जब्त कर छीपानेर किसान सेवा केन्द्र की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिले के भैरूंदा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल भण्डारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।  भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाहा के निर्देश पर ग्राम छीपानेर में घर पर अवैध रूप से डीजल रखे होने की सूचना मिलने पर जांच की गई।

नायब तहसीलदार सुश्री आरती सोलंकी ने राजस्व निरीक्षक गोपालपुर एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ शिवम गंधवाने पिता रामचन्दर गंधवाने के घर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान घर में 12 टंकियों में डीजल भरा हुआ मिला। प्रत्येक टंकी में लगभग 220 किलोग्राम डीजल के हिसाब से कुल 2640 किलोग्राम डीजल का अवैध भण्डारण पाया गया।

पूछताछ में शिवम गंधवाने ने बताया कि यह डीजल ग्राहकों को विक्रय करने के उद्देश्य से सीहोर स्थित GRIL इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया था। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भण्डारित डीजल जब्त कर छीपानेर किसान सेवा केन्द्र की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

ग्राम छीपानेर में अवैध रूप से भण्डारित 2640 किलोग्राम डीजल जब्त जिले के भैरूंदा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल भण्डारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाहा के निर्देश पर ग्राम छीपानेर में घर पर अवैध रूप से डीजल रखे होने की सूचना मिलने पर जांच की गई। नायब तहसीलदार सुश्री आरती सोलंकी ने राजस्व निरीक्षक गोपालपुर एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ शिवम गंधवाने पिता रामचन्दर गंधवाने के घर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान घर में 12 टंकियों में डीजल भरा हुआ मिला। प्रत्येक टंकी में लगभग 220 किलोग्राम डीजल के हिसाब से कुल 2640 किलोग्राम डीजल का अवैध भण्डारण पाया गया। पूछताछ में शिवम गंधवाने ने बताया कि यह डीजल ग्राहकों को विक्रय करने के उद्देश्य से सीहोर स्थित GRIL इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया था। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भण्डारित डीजल जब्त कर छीपानेर किसान सेवा केन्द्र की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिले के भैरूंदा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल भण्डारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। भैरूंदा एसडीएम श्री सुधीर कुशवाहा के निर्देश पर ग्राम छीपानेर में घर पर अवैध रूप से डीजल रखे होने की सूचना मिलने पर जांच की गई। नायब तहसीलदार सुश्री आरती सोलंकी ने राजस्व निरीक्षक गोपालपुर एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ शिवम गंधवाने पिता रामचन्दर गंधवाने के घर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान घर में 12 टंकियों में डीजल भरा हुआ मिला। प्रत्येक टंकी में लगभग 220 किलोग्राम डीजल के हिसाब से कुल 2640 किलोग्राम डीजल का अवैध भण्डारण पाया गया। पूछताछ में शिवम गंधवाने ने बताया कि यह डीजल ग्राहकों को विक्रय करने के उद्देश्य से सीहोर स्थित GRIL इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया था। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भण्डारित डीजल जब्त कर छीपानेर किसान सेवा केन्द्र की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

गौभोजनम् अभियान के माध्यम से गौसेवा का दिया गया संदेश

                सीहोर की सामाजिक संस्था "संडे के सुकून" द्वारा संचालित गौसेवा अभियान "गौभोजनम्" का सफलतापूर्वक समापन किया गया। अभियान के माध्यम से ग्रीष्मकाल के दौरान नगर में विचरण करने वाले गौवंश को भोजन, पानी, पशु आहार एवं हरी घास उपलब्ध कराई गई।

      संस्था के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान अनेक स्थानों पर गौवंश भोजन एवं पेयजल के अभाव में परेशान होते हैं तथा कचरे में भोजन तलाशने को विवश हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गौभोजनम् अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन नगर के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों गौवंश के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था की गई।

      अभियान के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अनेक लोगों ने अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा परिजनों की पुण्यतिथि के अवसर पर गौसेवा कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। बच्चों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गौवंश के लिए भोजन एवं जल की व्यवस्था में सहयोग किया।

      संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार दूसरे वर्ष प्रतिदिन प्रातः गौसेवा वाहन के माध्यम से नगर में स्थापित भोजन पात्रों एवं जल पात्रों को भरा गया, जिससे सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश को दिनभर भोजन एवं पेयजल उपलब्ध हो सका। इसके साथ ही संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधों एवं गमलों की भी नियमित सिंचाई की गई, जिससे पौधे हरे-भरे बने रहे।

      समापन अवसर पर संस्था के सदस्यों ने नागरिकों से प्रतिदिन प्रथम दो रोटियां गौवंश के लिए निकालने तथा गौसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से गौसंरक्षण एवं गौसेवा के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

गौभोजनम् अभियान के माध्यम से गौसेवा का दिया गया संदेश सीहोर की सामाजिक संस्था "संडे के सुकून" द्वारा संचालित गौसेवा अभियान "गौभोजनम्" का सफलतापूर्वक समापन किया गया। अभियान के माध्यम से ग्रीष्मकाल के दौरान नगर में विचरण करने वाले गौवंश को भोजन, पानी, पशु आहार एवं हरी घास उपलब्ध कराई गई। संस्था के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान अनेक स्थानों पर गौवंश भोजन एवं पेयजल के अभाव में परेशान होते हैं तथा कचरे में भोजन तलाशने को विवश हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गौभोजनम् अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन नगर के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों गौवंश के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। अभियान के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अनेक लोगों ने अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ तथा परिजनों की पुण्यतिथि के अवसर पर गौसेवा कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। बच्चों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गौवंश के लिए भोजन एवं जल की व्यवस्था में सहयोग किया। संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार दूसरे वर्ष प्रतिदिन प्रातः गौसेवा वाहन के माध्यम से नगर में स्थापित भोजन पात्रों एवं जल पात्रों को भरा गया, जिससे सड़क पर विचरण करने वाले गौवंश को दिनभर भोजन एवं पेयजल उपलब्ध हो सका। इसके साथ ही संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधों एवं गमलों की भी नियमित सिंचाई की गई, जिससे पौधे हरे-भरे बने रहे। समापन अवसर पर संस्था के सदस्यों ने नागरिकों से प्रतिदिन प्रथम दो रोटियां गौवंश के लिए निकालने तथा गौसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से गौसंरक्षण एवं गौसेवा के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

सीहोर जिले के 196 तीर्थ यात्री वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

      मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सीहोर जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का दल वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा के लिए 13 जून की रात सीहोर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से रवाना। यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। तीर्थ यात्रियों की सहायता, मार्गदर्शन एवं समन्वय के लिए चार पर्यवेक्षक भी उनके साथ यात्रा में शामिल है।

      उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है।

#Sehore #VaishnoDevi #TirthYatra #MukhyamantriTirthDarshanYojana #JaiMataDi #SehoreNews #MadhyaPradesh #MPNews #ReligiousTourism #SpiritualJourney #JansamparkMP #SehoreDistrict #TirthYatri #DevotionalJourney #IndiaPilgrimage

सीहोर जिले के 196 तीर्थ यात्री वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सीहोर जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का दल वैष्णो देवी की तीर्थ यात्रा के लिए 13 जून की रात सीहोर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से रवाना। यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। तीर्थ यात्रियों की सहायता, मार्गदर्शन एवं समन्वय के लिए चार पर्यवेक्षक भी उनके साथ यात्रा में शामिल है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। #Sehore #VaishnoDevi #TirthYatra #MukhyamantriTirthDarshanYojana #JaiMataDi #SehoreNews #MadhyaPradesh #MPNews #ReligiousTourism #SpiritualJourney #JansamparkMP #SehoreDistrict #TirthYatri #DevotionalJourney #IndiaPilgrimage

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

• श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय की आवाज को मिली एक नई पहचान • अनुगूंज पहल के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अनुगूंज पहल के अंतर्गत श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय के लिए जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने जिला स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी संबंधितों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि "अनुगूंज" श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय की आवाज को एक नई पहचान दिलाने की पहल है। इसके अंतर्गत प्रत्येक श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्ति की आवाज को एक ऐसा मंच प्रदान किया जायेगा, जिसके माध्यम से उसकी समस्या एवं भावनाएं व्यक्त की जा सकें तथा उसकी समस्याओं का निराकरण भी संभव हो सकें। इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संकेतवाणी एप बनाया गया है, जिसमें कोई भी श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्ति संकेत भाषा में वीडियो बनाकर अपनी समस्या बता सकता है, जिसका अनुवाद कर उसकी समस्या को जानने एवं निराकरण का कार्य विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा किया जायेगा। यह एक नई पहल है, जो श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा प्रतिभागियों से चर्चा की गई। उन्होंने तहसील न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संचालित विधिक सेवा संस्थाओं के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों के प्रश्न जाने और निराकरण भी किया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मण्डलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम.के. वर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अनिल पारे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, श्रवण एवं वाक बाधित प्रतिभागीगण, स्वास्थ्य विभाग एवं डीआईसी की विशेष टीम, एनआईएमएचआर की टीम, सामाजिक न्याय विभाग की टीम, एनजीओ के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पैनल एवं अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, खण्डपीठ सदस्य, विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स आदि उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore - Sehore News