राजमहल: तीनपहाड़: पारस पानी डैम में डूबे 55 वर्षीय व्यक्ति, क्षेत्र में छाया मातम
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित पारस पानी डैम में स्नान करने गए एक 55 वर्षीय पहाड़िया व्यक्ति चंदा पहाड़िया की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के मासकेपु नया टोला गांव निवासी चंदा पहाड़िया पारस पानी डेम में स्नान करने के लिए गया था।स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।