लालगंज: फुलियारी गांव निवासी बालक की बाणसागर नहर में डूबने से हुई मौत, पानी की तेज धारा में बहने के बाद 4 घंटे बाद मिला शव
हलिया के फुलियारी गांव निवासी 12वर्षीय विजय शंकर पाल शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे सौच के लिए बाणसागर नहर में गया था। पैर फिसलने से पानी की तेज धारा में बहने लगा। अगल-बगल के लोग हल्ला गुल्ला सुनकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन तेज धारा में बालक लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नहर बंद कराने के बाद 4घंटे बाद एक पत्थर में कपड़ा फंसने शव बरामद किया।