गया टाउन सीडी ब्लॉक: सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
शनिवार को दोपहर 2:00 बजे देश की पहली महिला अध्यापिका, नारी शिक्षा की अग्रदूत एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने की।