तरबगंज: तरबगंज विधायक ने बलिदान दिवस पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद, बताया देश का सच्चा सपूत
तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय ने रविवार दोपहर 2 बजे अपने जनसहयोग कार्यालय पर जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। विधायक ने डॉ मुखर्जी को देश का सच्चा सपूत व इतिहास पुरुष बताते हुए उन्हें एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वप्नद्रष्टा बताया।इस मौके पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।