तरबगंज: वजीरगंज से भगोहर, बौगड़ा व महादेवा को जोड़ने वाली सड़क ध्वस्त, 3 हजार की आबादी प्रभावित #jansamasya
वजीरगंज के अयोध्या - गोण्डा हाईवे से भगोहर,बेचईपुरवा, बौगड़ा व महादेवा को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल है। इस सड़क से तीन हजार ग्रामीणों की आबादी जुड़ी है जो टूटी सड़क से आवागमन को विवश है। सड़क की स्थित इतनी खराब है कि लोग साइकिल लेकर पैदल चलते हैं जबकि बाइक सवार इस मार्ग पर आने से बचते हैं। कई बाइक सवार अबतक इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं।