तरबगंज: नवाबगंज के विश्नोहरपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी को मनुस्मृति पढ़ने की दी सलाह, बताया कर्म प्रधान
नवाबगंज के विश्नोहरपुर आवास पर रविवार दोपहर 12 बजे पूर्व सांसद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें मनुस्मृति पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने मनुस्मृति को सामाजिक व्यवस्था संचालित करने का ग्रंथ बताया। उन्होंने असमाजिक तत्वों को मनुस्मृति में छेड़छाड़ कर प्रदर्शित करने वालों को आड़े हाथों लिया।