तरबगंज: वजीरगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस में नहीं आए राजस्व अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक ने निभाई सुनवाई की औपचारिकता
वजीरगंज थानापरिसर में आयोजित समाधान दिवस में किसी भी राजस्व अधिकारी के न आने से प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने फरियादियों की फरियाद सुनने की औपचारिकता निभाई। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस में कुल16 मामले आये। सभी मामले राजस्व के रहे। 2 मामले के निस्तारण के लिए जांच टीम गठित की गई है। किसी मामले का निस्तारण नहीं हुआ है।