अरनोद: जन आक्रोश यात्रा पहुंची खेड़िया माता जी, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा गुरुवार को गौतमेश्वर मंडल के अचनारा पंचायत क्षेत्र स्थित खेड़िया माता जी पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत ने की, जबकि पूर्व विधायक रामलाल मीणा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।