ज़िक्र-ए-हुसैन से रोशन हुआ मऊ का घोसी: आमिर हसन आमिर की पुरदर्द नौहा पर अकीदतमंदों का उमड़ा सैलाब!
मऊ जनपद के घोसी में आयोजित बा-वक़ार मजलिस-ए-अज़ा में नामचीन नौहा ख़्वान आमिर हसन आमिर की सदाओं ने समां बांध दिया। जैसे ही उन्होंने "हम हुसैन वाले हम हैं हुसैन वाले.. न कल झुके थे न अब झुके हैं न कल झुकेंगे हुसैन वाले" का नज़राना-ए-अकीदत पेश किया, अज़ादारों का रूहानी जोश ओ जज़्बा चरम पर पहुंच गया।
अहलेबैत की मोहब्बत में डूबे इमाम हुसैन के शैदाई इस पुरदर्द कलाम पर रो पड़े और पुरजोश नौहा ख़्वानी से पूरा माहौल पैग़ाम-ए-हक़ और शहादत की याद में डूब गया। मजलिस में बड़ी तादाद में पहुंचे अज़ादारों ने मौला हुसैन की बारगाह में अपनी अकीदत का नज़राना पेश किया।
#Ghosi #Mau #NohaKhwani #AmirHasanAmir #ImamHussain #Azadari #Husainwale #Karbala #ZikreHussain