वारासिवनी: कोस्ते नाले के पास सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
ग्राम कोस्ते नाले के पास बीती रात सड़क हादसे में वार्ड क्रमांक 1 निवासी अंकित मानेश्वर (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका निजी वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।