धमदाहा: मनिरुद्दीन का शव घर पहुंचते ही शहीदगंज में मचा कोहराम, परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का लगाया आरोप
धमदाहा :- भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के रहने वाले मनिरुद्दीन उर्फ पूरण का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, घटना की खबर फैलते ही पूरे शहीदगंज गांव में मातम का माहौल छा गया।