बाढ़: एएनएस कॉलेज के मैदान के जीर्णोद्धार का कार्य धीमी गति से जारी
Barh, Patna | Apr 10, 2026 भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार के द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज बाढ़ का जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था। बिहार पुलिस में ड्राइवर का ट्रेनिंग लेने बख्तियारपुर से पहुंचे एक युवक ने शुक्रवार को लगभग डेढ़ बजे बताया कि पिछले 6-7 दिनों से निर्माण कार्य बंद है। अगर बारिश हो गई, तो उनका प्रशिक्षण बंद हो जाएगा। खिलाड़ियों के लिए शौचालय की स्थिति भी जर्जर है।