मोहिउद्दीननगर: डीएसपी ने कहा, वादी ने गोलीबारी व लूटकांड का रचा स्वांग
मोहिउद्दीननगर थाना परिसर में मंगलवार के अपराह्न करीब 3:02 बजे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने कहा कि वादी शुभम कुमार ने गोलीबारी एवं लूट कांड का स्वांग रचा।उन्होंने बताया कि अभियुक्त राजेश कुमार सिंह के दिए गए बयान के आधार पर मामले की सच्चाई उजागर हुई। पुलिस ने आरोपी राजेश सिंह को मादक द्रव की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है