बेगूसराय: महमदपुर के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस मामले की जाँच कर रही है
महमदपुर के पास अपराधियों ने शनिवार की शाम 5:00 बजे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. इस संबंध में बताया जाता है कि अशोक नगर पोखरिया निवासी अजीत महतो मेडिकल एजेंसी वाला कचरा उठाव का गाड़ी चलाता था. पूर्व में भी उस स्थान पर विवाद हुआ था.