बेगूसराय: बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हड़ताली चौक पर धरना-प्रदर्शन किया
बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हड़ताली चौक पर शनिवार की दोपहर 1:00 बजे धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हम नहीं सहेंगे. आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रपति प्रतिवेदन भेजेंगे.