बेगूसराय: खेलो इंडिया यूथ गेम: खेल मंत्री ने कारगिल भवन में की प्रेसवार्ता, 04 मई से शुरू होगा खेल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर कारगिल भवन में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि 04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि बेगूसराय में दो मैदान पर लड़का और लड़की का फुटबॉल मैच आयोजित होगा.