बेगूसराय: दनौली फुलवरिया के पास तिलरथ-जमालपुर डेमू ट्रेन में लगी आग, अफरा-तफरी मच गई
तिलरथ से खुलकर जमालपुर जाने वाली डेमू ट्रेन में शनिवार की शाम 05:00 बजे आग लग गयी बेगूसराय से डेमू के खुलकर दनौली- फुलवरिया पहुँचने से पहले ही चलती ट्रेन में ही इंजन में भीषण आग लग गयी. आग की लपटें व तेज धुंआ देख चलती ट्रेन से ही दर्जनों यात्री कूदने लग गये. इधर आनन-फानन में ट्रेन को चालक के द्वारा रोका गया. जिसके बाद यात्री जान बचाकर खेतों में भागने लगे.