सिंघवारा: ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
सोमवार को जिले के विभिन्न थानों में आगामी पर्व ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। दिनांक 16 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष, भालपट्टी थानाध्यक्ष तथा बहेड़ी थानाध्यक्ष के द्वारा अपने-अपने थाना परिसर में अन्य पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे