जमुई: जिनहरा में मैजिक वाहन की ठोकर से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 22, 2024 जिनहरा में तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने मन्नू कुमार पंडित के 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मासूम की मौत हो गई।दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया और सड़क को जाम कर दिया। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार किया गया और कार्रवाई व मुआवजा के आश्वासन पर जाम को हटाया गया।