जमुई: रतनपुर गोडियाड़ी के पास बस ने बाइक के पास खड़ी महिला को मारी टक्कर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 रतनपुर गोडियाडी के पास बाइक के समीप खड़ी एक महिला को पीछे से बस ने टक्कर मार दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान मलयपुर निवासी रविंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में की गई है। घायल के परिजनों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर गिद्धौर अपने रिश्तेदार के घर गई थी।