जमुई: बोझायत गांव में छोटे भाइयों ने बड़े भाई, भाभी और भतीजी को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 21, 2024 बोझायत गांव में घरेलू विवाद को लेकर छोटे भाइयों ने बड़े भाई और भाभी व भतीजी को पीटकर घायल कर दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में बोझायत गांव निवासी डिस्को रजक और उनकी पत्नी रिंकी देवी व पुत्री सीता कुमारी शामिल है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।