#संगरिया | भाजपा नगर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
#संगरिया_की_आवाज़
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल संगरिया की मासिक संगठनात्मक बैठक बुधवार को ऋषि आश्रम धर्मशाला में नगर मंडल अध्यक्ष विजय राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, शक्ति केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष Pramod Delu एवं जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी Om Soni रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। राष्ट्रगीत और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई। नगर मंडल की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष #विजय_राठी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, लाभार्थी संपर्क, सदस्यता विस्तार, नियमित बूथ बैठकें, घर-घर जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि "जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।"
बैठक को जिला महामंत्री चरणदास तथा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी ओम सोनी ने भी संबोधित किया और संगठनात्मक कार्यों को गति देने पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष Pradeep Beniwal , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नत्थूराम सोनी, जिला मंत्री तैजेन्द्र बराड़, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक, नगर मंडल के उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा मंडल कार्यसमिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण संचालन लवली गर्ग ने किया।
📍 संगठन को मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और प्रभावी जनसंपर्क के मंत्र के साथ भाजपा नगर मंडल संगरिया की यह मासिक बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।
Vijay Singh Beniwal
संगरिया की आवाज़
BJP Rajasthan Government of Rajasthan Dr Rampratap Bhajanlal Sharma
Sangaria, Hanumangarh | Jul 18, 2026