भीलवाड़ा: पुर पुलिस और डीएसटी टीम की कार्रवाई: 5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर नाना तेली गिरफ्तार, 40 से अधिक मामलों में था वांछित
भीलवाड़ा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना पुर और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर नाना तेली उर्फ नानुराम उर्फ राजू तेली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और धोखाधड़ी सहित कई मामलों में फरार चल रहा था