बड़नगर: बड़नगर के अमला गांव में 19 वर्षीय युवक कुएं में डूबा, गोताखोरों ने बाहर निकाला
बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमला में 19 वर्षीय युवक पीनू पिता विष्णु राठौड़ कुएं में डूब गया। युवक कानवन थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही गोताखोर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए बड़नगर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक की हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।