लोहरदगा: कोयल नदी किनारे मिली अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, खबर प्रसारित होने के बाद परिजन पहुंचे सदर अस्पताल
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरही और बाघा बाघ के समीप कोयल नदी किनारे से बरामद अज्ञात महिला शव की पहचान हो गई है। गुरुवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच पुलिस ने नदी किनारे महिला का शव बरामद किया था। इसके बाद पहचान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जानकारी साझा करने की अपील की गई थी। इसी दौरान पब्लिक एप समेत विभिन्न सोशल मीड