कुमारखंड: रामनगर काली मंदिर परिसर में ब्राह्मण महासभा की बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा
कुमारखंड प्रखंड के रामनगर महेश काली मंदिर परिसर में रविवार दोपहर करीब दो बजे से ब्राह्मण महासभा की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्राह्मण महासभा के सदस्य अजय कुमार ठाकुर उर्फ पल्लू , नंदू ठाकुर, बब्बु झा व संतोष कुमार झा ने उपस्थित ब्राह्मण समुदाय के लोगों से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में ब्राह्मणों की स्थिति तथा मजबूत संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा