मोठ: रमपुरा गांव में 'नरक' बनी नमामि गंगे योजना, खुदी सड़क से ग्रामीण बेहाल, वीडियो वायरल
Moth, Jhansi | May 5, 2026 ग्राम रमपुरा में नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को सही तरीके से नहीं बनाया गया। पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।