गुना नगर: कमान संभालते ही नवागत एसपी हितिका वासल एक्शन मोड में, पुलिस बल के साथ शहर में निकाला पैदल मार्च
नवागत एसपी हितिका बासल ने गुना में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पदभार संभालते ही एक्शन लिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा।