मोतिहारी: पू०च०मोतिहारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई०शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा, राहुल गांधी 15 दिन बाद फिर आ रहे हैं बिहार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई०शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने बताया कि जगजीवन राम की तरह कद्दावर कांग्रेसी रहे ख्यात स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जंयती मनाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी आ रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी को "बिहार का गांधी" की उपाधि मिली थी। 5 फरवरी को राहुल गांधी पटना में जयंती समारोह को संबोधित करेंगे।