लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद में 5 एरिया लेवल फेडरेशन का पंजीकरण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम
लोहरदगा नगर परिषद ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सोमवार दोपहर 2: 30 बजे पांच एरिया लेवल फेडरेशन ALF का निबंधन किया। यह कदम स्वयं सहायता समूहों SHG को मजबूत करने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर नगर परिषद की प्रशासक मुक्ति कीड़ो ने सभी फेडरेशनों को निबंधन प्रमाण पत्र वितरित किए।