लोहरदगा: रामगढ़: लोहरदगा भंडरा पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशीला पदार्थ बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया
लोहरदगा भंडरा पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशीला पदार्थ बेचने वाले एक दुकानदार को रविवार क़ो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भंडरा की प्रधानाध्यापिका मनोरमा अगस्टिन की शिकायत पर की गई। पुलिस ने भंडरा निवासी बसंत साहू के पुत्र भोलू उर्फ कमल किशोर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा