लोहरदगा: 5 मार्च से शुरू होगा शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 टूर्नामेंट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे उद्घाटन
लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि 5 मार्च से 8 मार्च तक बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम, लोहरदगा में स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की 8 टीमें भाग लेंगी।