लोहरदगा: छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला ने पूर्व सांसद धीरज साहू को सामूहिक विवाह और महाजतरा कार्यक्रम का निमंत्रण दिया
छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज, गुमला के अध्यक्ष श्याम सुन्दर साहू, महासचिव शिवचरण साहू एवं कोषाध्यक्ष हीरा लाल साहू ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे लोहरदगा पहुंचकर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू को आगामी 09 मार्च 2025 को करौंदी रथ मेला टांड़, गुमला में आयोजित सामूहिक विवाह एवं वार्षिक तेली महाजतरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।