लोहरदगा: लोहरदगा के अजय उद्यान में स्कूटी चोरी करते हुए एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया
लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित अजय उद्यान के समीप रविवार रात लगभग 8:00 बजे एक युवक को स्कूटी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्र निवासी संतोष नामक युवक ने अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर अपना काम करने लगा।