कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शास्त्री नगर और आजाद नगर मोहल्ले में नाली व सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बृहस्पतिवार को दोपहर 3 बजे शास्त्री नगर और आजाद नगर मोहल्ले में इंटरलॉकिंग सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को संबोधित किया और संबंधित ठेकेदारों को पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए। भूमिपूजन के अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि नगर स्वच्छ साफ रहे।