राजातालाब: रोहनिया में करंट की चपेट में आने से गंभीर लाइनमैन की इलाज के दौरान हुई मौत
रोहनिया थाना क्षेत्र के घमहापुर निवासी संविदा पर कार्यरत लाइनमैन अरविंद पटेल 30 वर्ष की इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जून को लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा छितौनी गांव में खंबे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से लाइन बनाते समय बिजली की करंट के चपेट में आने से अरविंद पटेल की हालत गंभीर हो गई थी।