राजातालाब: मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर सेवापुरी में गाजे बाजे के साथ मनाया जीत का जश्न,बांटी मिठाई
वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण करने पर सेवापुरी विधानसभा के विधायक नील रतन सिंह पटेल नीलू के कार्यालय स्वाभिमान स्थल खजुरी पर बड़े ही धूम धाम से गाजे बाजे तथा पटाके के साथ उत्सव के रूप में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया।