राजातालाब: शपथ ग्रहण के बाद 18 जून को पहली बार काशी पहुंचेंगे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद
वाराणसी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण करने एवं मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद वाराणसी की जनता का धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए 18 जून को काशी पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन - पूजन करेंगे।