पीरो: पीरो में सियासी तापमान हाई: राजद प्रत्याशी के ऐलान के बाद मनोज उपाध्याय ने की हुंकार, 23 अप्रैल को नामांकन
Piro, Bhojpur | Apr 11, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव को लेकर जैसे ही राजद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की, पीरो में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजद ने पूर्व एमएलसी लालदास राय के पुत्र सोनू राय को मैदान में उतारा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। इसी बीच पीरो के मनोज उपाध्याय ने भी चुनावी हुंकार भरते हुए 23 अप्रैल को नामांकन करने की घोषणा कर दी है।